Uncategorized

केशकाल:- केशकाल नगर पंचायत के पार्षद व छ.ग युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव यासीन मेमन ने गरीब तबके के बच्चों को बुनियादी शिक्षा मुहैया करवाने की एक अनूठी पहल की है। पार्षद यासीन मेमन गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ किया है। शुक्रवार को केशकाल विधायक संतराम नेताम के हाथों से पोस्टर विमोचन किया गया।