
कोंडागांव/महफूज़ अली/ 29अप्रैल 2026–News 24 की खबर का असर टाटा मारी एक पर्यटन केंद्र में हो रही कीमती वृक्षों की अवैध कटाई की खबर पर कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने संज्ञान लेते हुए वन मंडलाधिकारी केशकाल से जवाब मांगा था जिस पर उपवन मंडलाधिकारी केशकाल के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्तमान स्थिति की जानकारी कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना को दी गई है।टाटामारी ईको पर्यटन केन्द्र में पेड़ों की कटाई के संबंध में उप वनमंडलाधिकारी केशकाल उपवनमंडल द्वारा जांच प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है, जिसमें बताया गया है कि ईको पर्यटन केन्द्र टाटामारी, केशकाल परिक्षेत्र के सुरडोंगर परिसर के कक्ष कमांक 1121 अंतर्गत आता है। परिसर प्रभारी एवं उनके अधिनस्थ सुरक्षा श्रमिक एवं अग्नि प्रहरियों द्वारा सतत् रूप से वनक्षेत्रों की गश्ती किया जाता है, यदि कही भी वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों हो तो नियमानुसार वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाता है। दिनांक 14.04.2026 को टाटामारी क्षेत्र में अवैध कटाई की सूचना पर परिसर रक्षक सुरडोंगर श्री सिद्धार्थ यादव वनरक्षक द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अवैध ठूंठो की गणना कर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, जांच की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, जिसका विवरण संलग्न है। ईको पर्यटन केन्द्र टाटामारी में संलग्न स्वसहायता समूहों एवं संबंद्ध वन प्रबंधन समिति सुरडोंगर के सदस्यों द्वारा भी समय-समय पर वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम में सहयोग प्रदान किया जाता है। वर्तमान में टाटामारी ईको पर्यटन केन्द्र में पेड़ों की कटाई नही किया गया है।

प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन से न्यूज़ 24 के रिपोर्टर संतुष्ट नहीं है रिपोर्टर के पास अवैध वृक्षों की कटाई का फुटेज उपलब्ध है ईको पर्यटन केंद्र से ले जा रहे कटे वृक्ष की फोटो भी रिपोर्टर के पास उपलब्ध है।जबकि जांच प्रतिवेदन में रिपोर्टर से किसी भी प्रकार की जानकारी वन विभाग के द्वारा नहीं मांगी गई। जिससे यहां प्रतीत होता है की अवैध वृक्षों की कटाई के तथ्य को उच्च अधिकारियों से छुपाया जा रहा है।

