केशकाल/महफूज़ अली26अप्रैल2026–केशकाल विश्रामपुरी ब्लॉक के गमरी ग्राम का मेला 26 अप्रैल को संपन्न हुआ जिसमें दोपहर के समय मेला स्थल के समीप एक लाश प्राप्त हुई है जिसकी पहचान रती राम मरकाम ग्राम बागबेड़ा उम्र 26वर्ष के रूप में पुलिस ने की है। रतिराम मरकाम एवं उसके साथी मेला स्थल के समीप आपस में झगड़ा करते लोगों को नजर आए थे जिसके बाद रतिराम मरकाम का शव मेला स्थल के समीप पाया गया एवं अन्य दूसरे साथी को पुलिस ने बेहोशी की हालत में बरामद किया है पुलिस की जांच जारी है।


