
40मिनट की बारिश ने खोल दी नगर पंचायत केशकाल की पोल
केशकाल में आज सुबह 40मिनट तक लगातार मूसलाधार बारिश होती रही।इस बारिश ने केशकाल नगर पंचायत में नालियों की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।नगर पंचायत के सीएमओ नमेश कावड़े जो की लगातार 16वर्षो से नगर पंचायत केशकाल में सारे नियम कायदों को ताक में रखकर जमे हुए है ।उनकी नगर पंचायत में बाबू के रूप में पोस्टिंग केशकाल हुई थी तब से लेकर आज प्रभारी सीएमओ तक लगातार 16वर्षो की नौकरी एक ही स्थान पर करने का उन्होंने रिकॉर्ड बनाया है।उनके द्वारा नगर की सफाई के दावे तो बहोत किए जाते है लेकिन धरातल में स्तिथि कुछ और है।सफाई के नाम पर हर माह लाखो रुपए का भुकतान तो किया जाता है लेकिन सफाई व्यवस्था धरातल में शून्य है।केशकाल विश्रामपुरी चौक बारिश में नालियों के जाम होने के कारण तालाब का रूप ले लेता है।पानी नालियों से नही नेशनल हाइवे से होकर गुजरता है।ऐसा ही हाल बम्ही तालाब के पास नेशनल हाइवे में दिखता है। बाहर से आने वाली गाड़ियों को 2फीट पानी से गाडियां निकालना पड़ता है।स्कूल की बच्चियां पानी में परेशान होती दिखती है।लेकिन सीएमओ की नींद नही खुलती।प्रशासन की उदासीनता से केशकाल नगर वासियों में आक्रोश बढ़ता दिख रहा है।

