
*कोहकामेटा में हुआ जगह जगह ध्वजारोहण*
केशकाल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोहका मेटा संकुल में तिरंगा फहराया गया। जहा मुख्य अतिथि नंदलाल सिंहा के द्वारा प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच,वार्ड पंच, एसएमसी एवम एसएमडीसी के सदस्य के अलावा ग्रामवासी तथा शिक्षकगण के साथ शाला के बच्चें उपस्थित रहे। संकुल अंतर्गत सभी शालाओं में क्रमश प्राथमिक, माध्यमिक व हाईस्कूल,वन विभाग, खेल मैदान,गोठान व आगन बाडी अमृत सरोवर स्थल मे ध्वजारोहण के बाद पंचायत भवन मे समस्त ग्राम वासियो की गरिमामय उपस्थिति मे सरपंच महोदया रामेश्वरी नाग ने किया । वहीं हमर माटी हमर देश कार्यक्रम अंतर्गत पौधारोपण किया गया।साथ की अमृत सरोवर कोहकामेटा में वीर शहीदों को नमन किया गया।
स्कूली बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों में देशभावना जागृत कर मन मोह लिया । जहा तीनो ही विद्यालय के बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – सरपंच श्रीमती रामेश्वरी नाग अध्यक्ष-विजय नाग उपसरपंच साथ ही पंच गण लच्छन कश्यप राकेश धनेलिया, महेश नेताम,कुलबती नेताम,सुनंदा नाग, निरानाग, मथुरा नाग, प्रमुख नागरिक गण –लखन यदु, गिरधारी नाग, भीखम नाग रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्राचार्य एस आर सिन्हा, सचिव संजय पटेल, संकुल समन्वयक शोयेब अली श्रीमती किरण जैन, बिन्दिया अग्निहोत्री, उपासना गोस्वामी, संतीला उयके, खूशबू रानी साहू प्रधान अध्यापक लखन दुबे, धरम सिंह नेताम,शिक्षक गण भरत राजपूत, राजेश मातलाम, महेश्वरी जायसवाल, रमुला नेताम, रूपधर तामो , मंजूला वटटी, मनोज आदि का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन लोकेश गायकवाड़ ने किया और आभार प्रदर्शन एस आर सिन्हा प्राचार्य हाईस्कूल कोहकामेटा ने किया।

