
*शासकीय चैतूगायता (आलोर)महाविद्यालय फरसगांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम एवं जागरूकता रैली कार्यक्रम मनाया गया*
फरसगांव -शासकीय चैतूगायता (आलोर)महाविद्यालय फरसगांव 2023- 24 में शनिवार को महाविद्यालय के सभी संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को मतदाता नामावली में नाम जुड़वाने एवं मतदान एवं संबंधित विशेष जानकारी दी गई तथा महाविद्यालय स्वीप द्वारा आज दिनांक 12.8.2023 को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता कार्य जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक श्री एम आर जांगड़े, सुश्री सुलोचना सलाम, श्री राजेंद्र कुमार मरकाम ,श्रीमती रेखा तिवारी, श्रीमती पुष्पा खिलाड़ी एवं स्वीप ( नोडल अधिकारी) श्रीमती सीमा बघेल, कर्मचारी मन्नू लाल चतुर्वेदी तथा सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारियों के द्वारा सफलतापूर्वक रैली संपन्न कराई गई।

