
*सेजेस बडेराजपुर में मनाया गया विश्व आदिवाशी दिवस*

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बडेराजपुर में प्राचार्य सी. एल.मरकाम के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालयीन प्राचार्य श्री सी. एल.मरकाम तथा शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया।विश्व आदिवाशी दिवस के अवसर पर विद्यालयीन छात्र छात्राएं आदिवासी पोशाक में उपस्थित हुए । तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे नृत्य संगीत का आयोजन भी किया गया। प्राचार्य महोदय ने छात्र छात्राओं को अपने उध्बोधन में कहा कि हमें अपनी आदिवासी संस्कृति को बनाये रखना है तथा अपनी जल जंगल जमीन को सहेज के रखना है तथा मिल जुलकर रहना है। इस पावन अवसर पर प्राचार्य श्री सी. एल.मरकाम,चंद्रशेखर साहू(व्याख्याता संस्कृत),निशांत सेनापति(वाणिज्य),पुष्पांजलि महिलांगे(हिंदी),आलिया जहांन(गणित),नीति टोप्पो(अंग्रेजी),गजेंद्र कुलदीप(विज्ञान),विनीता सेठिया(भौतिकी),प्रियंका साहू(अंग्रेजी),तिलक दास(हिंदी),पायल देवांगन(कला),रेश्मा टिर्की(प्रयोगशाला),पारस सिंह ठाकुर(कला),नागेंद्र मरकाम(प्रयोगशाला),यशवंत सिंह(गणित),ओमप्रकाश निशाद(पुस्तकालय) समस्त स्टाफ , छात्र छात्राएं व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

