
केशकाल/महफूज़ अली/5जून2026–छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान केशकाल में रुक कर विश्रामपुरी सड़क जो की केशकाल नेशनल हाईवे से भारत माला रोड को जोड़ेगी का निरीक्षण किया एवं केशकाल घाट के नीचे से बन रहे केशकाल घाट बायपास रोड का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण, जल्द काम पूर्ण करने के आदेश दिए। उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कार्य की समीक्षा एवं जानकारी देने के लिए नेशनल हाईवे विभाग के एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के एवं अन्य अधिकारी भी मौका स्थल पर पहले से ही मौजूद रहे विश्रामपुरी रोड का कार्य कर रहे ठेकेदार बाफना जी ने भी उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का बुके देकर स्वागत किया।

केशकाल बाईपास फोरलेन सड़क जो कि करीब 260 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगी, के लिए शासन ने ठेकेदार को 2 साल का वक्त दिया है। वही विश्रामपुरी सड़क जो की नेशनल हाईवे केशकाल से भारत माला सड़क को जोड़ेगी के लिए भी 2 साल का वक्त तय किया है। दोनों ही सड़कें 2027 तक आवागमन के लिए तैयार हो जाएगी।

