कोहकमेटा में शीतला मंदिर प्रांगड़ में तीन शेड निर्माण का भी हुआ विधायक के हाथों भूमिपूजन।

केशकाल/महफूज़ अली/8जून2026–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कोंडागांव जिले के केशकाल के कोहकमेटा ग्राम से मांझी चेरा होते सिदावंड तक 4.10 किलोमीटर सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया 40 साल पहले बनी इस सड़क पर लगातार ग्रामीण डामरीकरण की मांग करते आ रहे थे। जिसे विधायक बनने के बाद नीलकंठ टेकाम ने मांग पूरी की एवं लगभग 476 लाख की लागत से अब कोहकामेटा प्रधान चेरा ग्राम वासियों को नई डामर सड़क बनकर मिलेगी भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम का सरपंच ग्राम पंचायत कोहकमेटा श्रीमती रंगीला भेड़िया एवं सिदावंड सरपंच सहित ग्राम के बुजुर्ग नागरिकों ने भी विधायक का धन्यवाद दिया ।नीलकंठ टेकाम अपने उद्बोधन में कहा की 40 साल पहले बनी यह सड़क जिस पर लगातार डामरीकरण की मांग लोग कर रहे थे विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुझसे भी मांग रखी गई थी जिसे मैंने पूरा करने का आश्वासन दिया था। विधायक बनने के बाद विष्णु देव साय की सरकार के समक्ष यह मांग मैंने रखी जिसे संवेदनशील विष्णु देव साय की सरकार ने तत्काल पूरा करते हुए लगभग 5 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क को स्वीकृति प्रदान की अब यह सड़क कोहकमेटा प्रधान चेरा एवं सिदावंड के ग्राम वासियों को कुछ ही महीना बाद बनकर तैयार मिलेगी ।

विधायक नीलकंठ टीकम ने कहा कि केशकाल विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसी मांगे जो वर्षों से पूरी नहीं हो पा रही थी मेरे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उन मांगों को पूरा किया है पिछले 10 सालों में विधानसभा क्षेत्र में जितना विकास कार्य किया गया था उससे 10 गुना ज्यादा विकास कार्य बीजेपी सरकार विष्णु देव साय की सरकार के इन ढाई सालों के अंदर पूरी हुई है ।लगातार हमारा विधानसभा विकास की ओर आगे बढ़ रहा है आगे भी लंबित मांगों को पूरा कराया जाएगा एवं क्षेत्र को विकास की दिशा पर आगे बढ़ाया जाएगा विधायक ने कहा कि कश्का से भारत माला रोड तक 22 करोड़ की लागत से एक शानदार रोड भी आने वाले महीना में क्षेत्र वासियों को बनकर तैयार मिलेगी ।
विधायक नीलकंठ टीकम ने कहा कि आवरी में रहने वाली एक बालिका जो पूरे भारतवर्ष में 800 एकलव्य स्कूलों में दसवीं कक्षा में 96% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त की है जब मैं उससे मिलने गया तो बधाई देते हुए पूछा कि तुम्हारी क्या मांग है तो उन्होंने कहा कि स्कूल जाते समय यह रोड पर पानी भर जाता है यहां पर नई सड़क बनने चाहिए विष्णु देवसाय सरकार के समक्ष मैंने मांग रखी और तत्काल 300 मीटर की सीसी रोड की स्वीकृति जो लगभग 10 लख रुपए की लागत से बनकर तैयार होगी स्वीकृति मिली और आज उसे सीसी रोड का भी भूमि पूजन कार्यक्रम मेरे द्वारा किया जाएगा ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में कोहकमेटा की सरपंच श्रीमती रंगीला भेड़िया सिदावंड के सरपंच नाग ग्राम पंचायत कोहकमेटा के समस्त वार्ड पंच बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विधायक के साथ बेड़मा सरपंच एवं मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, वीरेंद्र बघेल वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण दत्त उपाध्याय व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राज किशोर राठी भाजपा नेता दुर्गेश कौशिक एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ सब इंजीनियर उपस्थित रहे।



