
विधायक नीलकंठ टेकाम ने ईको पर्यटन केंद्र टाटा मारी केशकाल को पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र बनाने वन विभाग को निर्देश दिये।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम ने टाटा मारी में आम का पौधा लगाकर एक वृक्ष माँ के नाम का संदेश दिया।
केशकाल/महफूज़ अली/5जून2026–5जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने एक पौधा मां के नाम पर आम का पौधा लगाया।केशकाल वन मंडलाहिकारी दिव्य गौतम ने भी पौधारोपण किया।विधायक नीलकंठ टेकाम ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यट स्थल ईको ट्यूरिज्म केंद्र टाटा मारी केशकाल में बाल उद्यान का उद्घाटन भी किया।विधायक केशकाल ने ईको पर्यटन केंद्र में अपने कार्यकर्ताओं संग साफ सफाई की।एवं वन विभाग को निर्देशित किया कि ईको ट्यूरिज्म केंद्र में पॉलीथिन मुक्त क्षेत्र बनाया जाए। विधायक के साथ केशकाल मंडल अध्यक्ष लंबोदर सलाम,जिला पर्यटन केंद्र के सदस्य राजकिशोर राठी,दुर्गेश कौशिक,कमला नेताम,चमन लाल ध्रुव ,पार्षद भूपेश चंद्राकर,पार्षद तारम,नम्रता भारद्वाज, गीता ध्रुव, पत्रकार कृष्णदत्त उपाध्याय,महावीर जैन,जितेंद्र साहू, एवं वन विभाग से वनमदलाधिकारी,उपवनमंडलाधिकारी एवं केशकाल रेंजर,विश्रामपुरी परीक्षेत्र अधिकारी एवं वन मंडल केशकाल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम में केशकाल अनुविभागीय दंडाधिकारी सुश्री आकांक्षा नायक भी शामिल रही ।केशकाल के पार्षद भूपेश चंद्राकर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केशकाल बाईपास में गलत एलिमेंट्स के कारण 6000पेड़ों के कटे जाने का मुद्दा उठाया।जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी एक दूसरे की तरफ झांकते नजर आयें।
वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण दत्त उपाध्याय ने ग्रामीण क्षेत्रों में वन अधिकार पट्टा के नाम पर वृक्षों वनों की कटाई पर चिंता व्यक्त की।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने टाटा मारी एवं आसपास के पर्यटन क्षेत्र को और अधिक विकसित कर देश का ध्यान केशकाल की ओर खींचने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।भारत माला रोड से केशकाल की ओर पहले माझिंनगढ़,टाटा मारी, गोबराहिन,बड़ेडोंगर,भोंगपाल सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र,कुएं मारी को और अधिक विकसित करने की बात कही।
केशकाल वनमण्डलाधिकारी दिव्या गौतम ने अगस्त 2026तक ईको पर्यटन केंद्र टाटा मारी को पोलीथीन प्लास्टिक मुक्त करने एक आश्वासन दिया।



