
केशकाल/महफूज़ अली/23नवंबर2026–छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय 23 नवंबर को केशकाल विधानसभा के ग्राम धनोरा में पहुंचकर सैकड़ो करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया धनोरा में स्थित 60 बिस्तर अस्पताल जो लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। का उद्घाटन विष्णु देव साय ने किया इस अवसर पर विधानसभा केशकाल के सैकड़ो लोगों ने केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में विष्णु देव साय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गमछा पहनाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश दिलाया। केशकाल विधानसभा के लिए 23 नवंबर बहुत खास रहा कलार समाज के आराध्य देव सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धनोरा पहुंचकर कलार समाज को संबोधित किया एवं कलार समाज के हजारों साल पुरानी परंपराओं को याद किया एवं कलार समाज के लिए सामुदायिक भवन स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही विधायक नीलकंठ टेकाम के द्वारा मांगे गए कार्यों की स्वीकृति भी मंच से प्रदान की। धनोरा में विष्णु देव साय के समक्ष केशकाल विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों के सैकड़ो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली लगातार केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर अब तक हजारों लोगों ने अलग-अलग पार्टी से आकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने उदघोषण में कहा कि पिछले तीन वर्षों में जो कार्य विधानसभा की केशकाल में हुए हैं वह पिछले 10 सालों में भी नहीं हो पाए थे। विष्णु देव साय के सहयोग से आज सैकड़ो सैकड़ो करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है ।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु ददेव साय किसानों के लिए भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का बोनस 13800 अगर धान कम बिक्री करने के बाद भी 13800 किसानों के खातों पर डालने की घोषणा कि जिस पर उपस्थित लोगों ने तालियों से मुख्यमंत्री का अभिवादन किया ।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए बस्तर संभाग के लगभग कलार समाज से सभी लोगों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम कोड़ागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी कांकेर सांसद भोजराज नाग एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।






