
केशकाल/महफूज़ अली–25 अप्रैल को केशकाल बस स्टैंड के समीप हनुमान मंदिर के सामने सुबह 8:00 बजे सत्यनारायण की कथा का आयोजन रखा गया है । कुछ दिनों पूर्व केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम एवं पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष संतराम नेताम के बीच एक टीवी चैनल में बहस के दौरान संत संतराम नेताम ने नीलकंठ टेकाम को चैलेंज दिया था कि आप 25 अप्रैल को केशकाल बस स्टैंड में सत्यनारायण की कथा करवाइए अगर आप ऐसा करते हैं तो मैं राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लूंगा अब 25 अप्रैल को नीलकंठ टेकाम ने बस स्टैंड के समीप हनुमान मंदिर के सामने सुबह 8:00 बजे सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया है केशकाल नगर एवं विधानसभा में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि सत्यनारायण की कथा होने के पश्चात क्या पूर्व विधायक संतराम नेताम अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास लेते हैं या आगे उनके द्वारा क्या कहा जाता है लोगों की नजर इस बात पर टिकी हुई है।

