
केशकाल/महफूज़ अली/ 15अगस्त2026–केशकाल के टाटा मारी में कोंडागांव बाईकर्स क्लब के द्वारा हाल ही में मुंबई की बाइकर्स लड़की 24 वर्षीय रिद्धि ठक्कर की चारामा घाट के पास सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था रिद्धि ठक्कर को श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग सभी जिलों से आए बाइकर्स में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल रहे एवं रिद्धि ठक्कर की फोटो पर दीप जलाकर रिद्धि टक्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की छत्तीसगढ़ के अलावा उड़ीसा प्रदेश के भी बाइकर्स ने टाटा मारी में शिरकत की थी । बाइकर्स ग्रुप के लीडरों ने कहा कि हम बाइकर्स आने वाले समय में सड़क दुर्घटना में मृत्यु की संख्या घटाने के लिए लोगों को ट्रेंड करेंगे एवं यातायात नियमों के हिसाब से राइड करने के लिए गाइड करेंगे। टाटा मारी केशकाल में राइडर्स अपनी अलग-अलग बाइक से पहुंचे पर्यटकों में राइडर्स की बाइक को देखने भीड़ उम्र पड़ी हायाबूसा बीएमडब्ल्यू जैसी 50 लाख 30 लाख की बाइक भी टाटा मारी में लोगों को देखने को मिली ।केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाइकर्स को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए अपनी राइड करनी चाहिए ताकि खुद की भी और औरों की भी जान बचाई जा सके ।


विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ नगर पंचायत केशकाल के अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी फरसगांव नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्रा वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण दत्त उपाध्याय दुर्गेश कौशिक पार्षद भूपेश चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए ।

टाटा मारी में रिद्धि ठक्कर की श्रद्धांजलि सभा में महिला बाइकर की टीम भी आकर्षण का केंद्र रही। कांकेर की महिला बाइकर्स टीम की मुखिया ने ही रिद्धि ठक्कर की बॉडी को पैक कर एयरपोर्ट तक पहुंचने में मदद की थी उन्होंने महिला राइडर्स को ट्रेन करने के लिए एक एकेडमी भी बनवाई है जिसमें वह लोगों को राइड के नियम एवं जान बचाने के तरीके के बारे में जानकारी देती हैं।
केशकाल टाटा मारी में रिद्धि ठक्कर के श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ो बाइकर्स के अलावा काफी संख्या में पर्यटक भी शामिल हुए 15 अगस्त को टाटा मारी में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा एवं टाटा मारी की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति भी समय-समय पर निर्मित होती रही राइडर्स के टाटा मारी में आने से आने वाले दिनों में टाटा मारी की प्रसिद्धि और भी बढ़ेगी।


