केशकाल विधायक नीलकंठ ने बड़ेडोंगर क्षेत्र को फिर एक बार दी विकास की सौगात।बड़ेडोंगर से कोनगुड तक 18किलोमीटर सड़क के लिए 901लाख रूपये राज्य सरकार ने किये स्वीकृत।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक नीलकंठ टेकाम ने जर्जर सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

केशकाल/महफूज़ अली/22/8/2026–

केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने विधानसभा केशकाल बड़ेडोंगर क्षेत्र की जनता को एक बार फिर विकास की सौगात दी है। हाल ही में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने बड़ेडोंगर से कोनगुड जाने वाली सड़क की खस्ता हालात को प्रमुखता से विधानसभा में उठाया था। फिलहाल नारायणपुर जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है, नारायणपुर के लोग रायपुर जाने के लिए फिलहाल इसी सड़क का उपयोग कर रहे हैं। जिसकी जर्जर स्थिति को विधानसभा में उठाकर पूरे प्रदेश का ध्यान विधायक नीलकंठ ने इस और आकर्षित किया था। जिसके जवाब में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों से बात करके उसे सड़क के निर्माण के संबंध में जानकारी देने की बात कही थी। इसके बाद अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने उक्त 18 किलोमीटर की सड़क के नवीनीकरण के लिए 901 लख रुपए का प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए राज्यपाल को भेज दिया है। आने वाले दिनों में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी पिछले दो सालों में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई विकास के आयाम स्थापित किए हैं। उसमें से यह एक सड़क जिसकी पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र के लोग मांग करते आ रहे थे अब जल्द बनकर तैयार होगी नारायणपुर की ओर जाने वाले लोगों को एवं बड़े डोंगर के आसपास के करीब 200 गांव को सड़क से लाभ मिलेगा एवं पर्यटन की दृष्टि से भी बड़ेडोंगर क्षेत्र प्रदेश के लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें