केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने लोकसभा चुनाव के लिए झोंकी ताकत ।

केशकाल /महफूज़ अली–केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है विधायक प्रतिदिन 8 से 10 ग्रामों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य की द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दे रहे हैं वहीं कांकेर लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में वोट डालकर ज्यादा से ज्यादा मतों से विजई दिलाने की अपील कर रहे हैं विधायक नीलकंठ टेकाम लाभार्थियों से मिलकर भी उन्हें भाजपा के पक्ष में मत करने की अपील कर रहे हैं केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम पूर्व कोंडागांव जिले के कलेक्टर रह चुके हैं ।कलेक्टर रहते हुए पूरे जिले में वह काफी लोकप्रिय रहे, विधायक बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है ,अनुसूचित जनजाति वर्ग में भी उनकी काफी अच्छी पकड़ है जिसका फायदा नीलकंठ टेकाम को मिलता हुआ दिख रहा है ।केशकाल विधानसभा कांग्रेस पार्टी के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती रही थी। जिसे नीलकंठ टेकाम ने कांटे की टक्कर में कांग्रेस के प्रत्याशी को 6000 मतों से मात दी थी अब लोकसभा चुनाव में विधायक की केशकाल काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। आज नीलकंठ टेकाम घर गारक, बेड़मा,खुटपदर साप्ताहिक बाजार ,सिकगांव,गारवंडी सीवनीपाल,आलोर, भंडार सिवनी, ग्रामों में जनसभा कर ग्रामीणों से मुखातिब होंगे एवं केंद्र एवं राज्य के द्वारा चलाई जा रही गरीबों के कल्याण की योजनाओं की जानकारी देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील करेंगे।विधायक नीलकंठ से प्रभावित होकर सैकड़ो ग्रामीणों ने बीजेपी पार्टी भी ज्वाइन कर ली है रही ज्वाइन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है आज शिवनीपाल में भी कुछ ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता विधायक के समक्ष ली ।

कांकेर लोकसभा सीट में कांटे की टक्कर बताई जा रही है लोकसभा कांकेर की आठ विधानसभा में से पांच विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का कब्जा है ।वहीं तीन विधानसभा में बीजेपी के विधायक हैं अंतागढ़ से विक्रम उसेंडी , वही कांकेर के विधायक मात्र 16 वोटो से जीत दर्ज की है। केशकाल विधानसभा में भी जीत का अंतर 6000 वोटो का रहा है। सबकी नजर केशकाल विधानसभा पर टिकी हुई है लोग देखना चाहते हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव में केशकाल विधानसभा से किस पार्टी को कितने वोट मिलेंगे ,26 तारीख को कांकेर लोकसभा के लिए मतदान होना है। वहीं लोकसभा चुनाव के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें