केशकाल के विश्रामपुरी नाका अंबेडकर चौक में किया गया ध्वजारोहण।बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर पहनाई गई माला।

केशकाल/महफूज़ अली/15अगस्त2026–केशकाल के अंबेडकर चौक में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला पहनाकर चौक पर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के ठीक बाद हायर सेकेंडरी स्कूल सुरडोगर के बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया प्रत्येक वर्ष केशकाल के विश्रामपुरी नाका अंबेडकर चौक पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाता है। समाज सेवी कार्यकर्ता एवं पत्रकार रूपेंद्र कोर्राम के द्वारा 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को ध्वजारोहण हेतु संपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाता है। इस वर्ष भी आजादी के 80वें 15 अगस्त को रूपेन्द्र कोर्राम के नेतृत्व में विश्रामपुरी नाका अंबेडकर चौक में बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के पास ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में अनेक समाजसेवी कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें