तेंदूभांटा, बड़ेखौल, आमाबेड़ा के मंच पर राज्यस्तरीय मानसगान सम्मेलन का तीन दिवसीय भव्य आयोजन होगा

केसकाल /महफूज़ अली– राज्य स्तरीय मानसगान सम्मेलन का भव्य आयोजन तेन्दूभाटा, बडेखौली व आमाबेडा के पावन मंच पर 9,10 व 11 फरवरी को होगा। जहां तेन्दूभाटा के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गिरधारी सिन्हा जनपद उपाध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल अध्यक्षता- सियाराम राम चनाप सरपंच अध्यक्ष करेगे। द्वितीय दिवस- मुख्य अतिथि – संत राम नेताम भूतपूर्व विधायक केशकाल व अध्यक्षता -सालिक जायसवाल संरक्षक आयोजन समिति तेन्दूभाटा होगे। जबकि समापन दिवस के मुख्य अतिथि नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल होगे और अध्यक्षता राजेंद्र जायसवाल संरक्षक आयोजन समिति करेगे । इस प्रकार तीन दिवस मे कुल 29 मंडलिया भाग लेगी। 8 तारीख को कलश यात्रा के साथ रात्रि 9 बजे मंजू रामटेके की शानदार प्रस्तुतिकरण हुई जिसे उपस्थित जन समुह ने सराहा। प्रथम दिवस–प्रेम अनुराग मानस मण्डली, तेन्दूभाटा, बडेखौली,महिला मण्डली बठेना, नाहनगिरी गरियाबंद ,शीतला मानस परिवार धवलपुर,सुरुचि महिला डाडेसरा, शांति निकेतन दल्ली राजहरा,गागरा धमतरी, प्रगया पाटन दुर्ग, दुर्गा मानस जगराता दुर्ग आदि की शानदार प्रस्तुति होगी। आयोजन समिति अध्यक्ष- चौधरी जायसवाल, सचिव-वेमेन्द जायसवाल ने बताया कि राम लला के मंदिर स्थापना के बाद हो रहे आयोजन को लेकर ग्रामीणो मे काफी उत्साह है.. तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश सलाहकार लोकेश गायकवाड ने तेन्दूभाटा बडेखौली के साथ आमाबेडा मंच के मानस मंच मे हो रहे कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील आमन्त्रित मानस मंडलियो से की है

Leave a Comment