महफूज़ अली/केशकाल– छत्तीसगढ मे विधानसभा चुनाव के बाद वर्तमान सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किये अमूल चूल परिवर्तन को एक ओर स्वीकार नही करने का मन बना ली है वही उस शासनकाल मे हुए निर्णय को निरस्त न कर फेर बदल करने के मूड मे है, जैसे आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को पूर्ण तया बंद न कर वहा के सभी पद प्राचार्य से अध्यापक तक केवल अंग्रेजी माध्यम के बेरोजगार युवक युवतीयो का चयन परीक्षा के माध्यम से कर स्थायी रूप से नियुक्ति की योजना बना रही है, और नियमित अध्यापको की प्रतिनियुक्ति पर बेन लगाकर उन्हे उनके मूल पद व मूल शाला मे भेजने की तैयारी मे है जिसका सभी ने स्वागत किया है इसी कड़ी मे अब पालको ने वर्तमान शाला समय सारिणी को परिवर्तित कर प्राचीन काल से चली आ रही समय सारिणी सुबह 10.30 से 4.30 बजे किये जाने की मांग की है उसके पीछे बड़ा कारण हाईस्कूल हायर सेकेण्डरी मे बिना भोजन किये बच्चो का सुबह 9.30 बजे विद्यालय आना है और कभी कभी टिफिन नही लाने पर शाम तक भूखे पेट रहना है, उल्लेखनीय हो कि प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय मे मध्याह्न भोजन की व्यवस्था है लेकिन हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी मे मध्याह्न भोजन की योजना नही है। अतः बच्चो के हित मे व आवागमन कर विद्यालय मे अध्यापन करने वाले शिक्षको के हित मे सुबह 10.30 से 4.30 तक विद्यालय लगाये जाने की मांग भी जायज है


