*विद्या मितान राज्य अतिथि शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर अपनी संविलियन सम्बंधित दस्तावेज सौंपे*
केशकाल।विद्या मितान शिक्षक संघ 2016 में भाजपा शासन काल मे गठन हुआ था, उस समय बस्तर और सरगुजा के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल में विषय शिक्षको की संख्या कम था, जिसे गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विद्या मितान शिक्षक की व्यवस्था किया गया,विद्या मितान शिक्षकों के आने से गुणवत्ता में सुधार हुआ।, 2019 में कॉंग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र में नियमित करने का वादा किये थे , पर अतिथि शिक्षकों से किया वादा पूरा नहीं हो सका ।सरकार नियमितीकरण न करके मात्र स्थायित्व प्रदान किया,अब विद्या मितान राज्य अतिथि शिक्षकों को नए सरकार से संविलियन की आस में है जिसके कारण आज विद्या मितान के पदाधिकारियो को मुख्यमंत्री द्वारा आशवस्त किया गया है कि बहुत जल्द ही आप लोगो के संविलियन शिक्षा विभाग में किया जाएगा।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र दास वैष्णव, उपाध्यक्ष हर्ष , किरण तिवारी, सचिव राकेश राय, अंतु पांडे, मनीष चतुर्वेदी आदि उपस्थित है।


