केशकाल विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता कुएं मारी में 7जनवरी से

केशकाल। समग्र शिक्षा केशकाल विकासखंड अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल कुएं मारी में होगा। 7जनवरी से 10जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम में विभिन्न खेल खो खो, कबड्डी ,वॉलीवॉल, लंबीकुद, दौड़,चित्रकला,क्विज आदि होंगे।

विधायक केशकाल की स्वीकृति एवम निर्देशन से केसकाल ,धनोरा एवम सिंघनपुर के जनप्रतिनिधियों,beo, abeo, brc, मारी क्षेत्र के 22 गांव के पटेल समेत पांच पंचायतों के सरपंच ,युवा संगठनों शिक्षकों की उपस्थिति में बैठक में लिया गया निर्णय की कुएँ में ब्लॉक खेल इस शेक्षणिक सत्र आयोजित होगा।

बता दे कि केशकाल के 16 जोन में संकुल स्तरीय खेल हो चुका है।जिसमे विजेता एवम उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने इस प्रतिस्पर्धा हेतु क्वालीफाई किया है।

ग्राम स्तर पर जोर शोर से तैयारी चल रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें