
*महिला, गंभीर बिमारी, विकलांग व 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियो को चुनाव से पृथक रखा जावे –फेडरेशन बस्तर संभाग -*
केशकाल। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नीलेश क्षीर सागर को लोकेश गायकवाड़ जिला सह संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कोडागांव ने कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जगदलपुर के संभागीय अध्यक्ष कैलाश चौहान संभागीय संयोजक गजेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा बस्तर कमिश्नर जगदलपुर को सौंपे पत्र क्रमांक 204 दिनांक 19.6.23 पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए बस्तर कमिश्नर महोदय द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर को प्रेषित पत्र 1848 दिनांक 26.6.23 को सौपते हुए . चर्चा की। कि आगामी विधान सभा चुनाव मे महिला, विकलांग, गंभीर बिमारी और 55 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारी को मतदान कार्य से मुक्त रखा जावे । इस पर सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नियमानुसार नियम पर सहमति दी और निर्वाचन के पूर्व लिखित निर्देश प्रसारित करने का आश्वासन भी दिया। इस पर सह संयोजक ने फेडरेशन संभाग की ओर से आभार व्यक्त किया । उल्लेखनीय हो कि बस्तर, सरगुजा बीहड अंचल मे मतदान केन्द्र पहाडी पर नदी नाले पार कर लगभग 50 किमी की भी अधिक दूरी तक चल कर मतदान का महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण बुजुर्ग कर्मचारी करते है। जिसके लिए काफी परेशानीयो का सामना करना पडता है अतः फेडरेशन की मंशा यह है, कि ऐसे कर्मचारीयो को निर्वाचन कार्य से मुक्त रखा जाए।

