
*स्वीप महाविद्यालय स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया*

चैयतू गायता (आलोर) शासकीय महाविद्यालय फरसगांव में आज दिनांक 25/08/2023को स्वीप महाविद्यालय स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, चित्रकला, नारा लेखन, निबंध लेखन, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी संकाय के छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा मतदान जागरूकता संबंधित संदेश प्रसारित किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान घोषित किए गए। जिसमें महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापक गण डॉ सिद्धार्थ चौधरी, श्री एम आर जांगड़े, श्री राजेंद्र मरकाम, श्री तीरथ बरीहा, श्रीमती चंपा मरकाम, श्रीमती रेखा तिवारी, पुष्पा खिलाड़ी, सुश्री सुलोचना सलाम, श्री अभिषेक ठाकुर एवं स्वीप प्रभारी श्रीमती सीमा बघेल द्वारा प्रतियोगिता परिणाम व धन्यवाद ज्ञापन द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

