
शिक्षा की गुणवता लाने मेरे द्वारा निगरानी समिति के माध्यम से निरंतर प्रयासरत – अशोक कुमार पटेल
इमरान पारेख कि खबर
कोंडागांव
– जिला कोंडागांव अंतर्गत संचालित समस्त स्कूलो में मेरे आदेश के तहत शिक्षा गुणवक्ता बनाये रखने के लिए मोनिटरिंग निगरानी समिति बनाया है, उसी समिति द्वारा अपने अपने क्षेत्र में संचालित सभी स्कूलों में जाकर बच्चों की पढ़ाई व गुणवक्ता की जांच करके उसकी जानकारी को जिला शिक्षा अधिकारी को मिलेने पर उस कमजोरी को दूर करने का प्रयास जारी है, उपरोक्त जानकारी दिनाक 14/11/2022 को जिला शिक्षा अधिकारी कोंडागांव श्री अशोक कुमार पटेल ने हमारे मिडिया से हुई भेटवार्ता में उपरोक्त जानकारी दी साथ ही इन्होने आगे जानकारी देते हुए बताया की जिला स्तर के समस्त स्कूलों में पदस्थ शिक्षको की जाँच निगरानी समिति द्वारा स्कूल में पहुँच कर जाँच करने पर शिक्षको की अनुपस्थिति की जानकारी मिलने पर उन लापरवाह शिक्षकों के ऊपर उचित कार्यवाही करते हुए उनके वेतन भी रोका जा सकता है I जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल से रसोईया कर्मचारी संघ के हड़ताल के संबंध में मीडिया को जानकारी देते बताया की रसोईया संघ कर्मचरियों का हड़ताल समाप्त कर सभी अपने अपने संस्था में वापस लौट कर स्कूल बच्चों को नियमित रूप से मध्यान भोजन बना कर नियमित रूप से संचलित करने की जानकरी दी , श्री अशोक कुमार पटेल ने जिला शिक्षा कोंडागांव में 7वां अधिकारी के रूप में दिनाक 22/01/2022 को अपना कार्य भार ग्रहण करते हुई शासन के आदेश निर्देश के साथ जिला कलेक्टर का कोंडागांव का मार्ग निर्देश के तहत शिक्षा में बेहतर सुधार एवं गुणवक्ता को लाने का प्रायस जारी रखने की बात कहा साथ ही इस कार्यो को बेहतर बनाने के लिए मेरे अधिनस्थ खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं खंड स्रोत समन्वयक एवं अधिनस्थ मोनिटरिंग निगरानी समिति दवारा बेहतर कार्य करने की जानकारी दी

