प्रदेस सलाहकार लोकेश गायकवाड़ का हुआ सम्मान* —

*इमरान पारेख कि खबर * ————- केसकाल! माता कौशल्या की जन्मभूमि में पितर महोत्सव के शुभ अवसर पर 19 मानस मंडलियों की शानदार प्रस्तुति रहीं.. बस्तर संभाग से माँ की ममता कोरर ने सुन्दर कांड पर अपनी जोरदार प्रस्तुति दी… इस आयोजन में डाक्टर मुन्ना लाल देवदास और समिति पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथिगणों का स्वागत अभिनन्दन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया … इसी कड़ी में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश सलाहकार लोकेश गायकवाड़ को माता रानी की तस्वीर रूप स्मृति चिन्ह सम्मान स्वरूप आयोजन समिति ने भेंट किया … इस भव्यता पूर्ण कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में ज़न मानस को संबोधन में लोकेश गायकवाड़ प्रदेश सलाहकार ने कहा कि– माता कौशल्या का भगवान श्री राम के संग पूरे छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक मात्र य़ह मन्दिर यहां है ,और आज उनका ही आशीर्वाद है कि केवल उनकी जन्म भूमि पर ही नहीं बल्कि उनकी कृपा से पूरे छत्तीसगढ़ में मानस गान का आयोजन सभी जगह पर सफल होता है ..केवल इच्छा शक्ति हो तो मानस कार्यक्रम में कही कोई कठिनाइ नहीं होती..यहां का आयोजन मानस से जुड़े सभी पितर के सम्मान में श्रद्धाजली स्व रूप विगत 4 वर्षो से बड़े ही सफ़लता पूर्वक सम्पन्न हो रहा है. और आगे भी जारी रहेगा….तुलसी मानस प्रतिष्ठान की ओर से माताओं को अपील की गयी कि जब कभी अपनी बिटिया का विवाह हो तो उसे राम चरित मानस का ग्रंथ अवश्य भेंट करें.. नशा पान नहीं करें, गौमाता की सेवा हो, गौ हतया बंद हो, गाव गाव में मानस का प्रचार हो….आगे आयोजक समिति के निवेदन पर बस्तर की लिगइ माता के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवाह के कई वर्षो बाद नि संतान परिवार को संतान प्रदान करने वाली और हर मनोकामना को भी पूर्ण करने वाली देवी का मन्दिर बस्तर में नवा खाइ पर्व के बाद आने वाले बुधवार को नवमी तिथि को य़ह मन्दिर खुलता हैं जहां इस वर्ष 40 से 50 हजार भक्तों की भीड़ लगी थीं मैं 1991 से 2022 तक प्रति वर्षों में अपने माध्यम से औसतन 4 जोड़े को भी केवल छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उड़ीसा या किसी भी प्रदेश से दर्शन कराया है तो माता रानी ने 80 प्रतिशत लोगों की कामना पूर्ण की है ,अतः जिनकी भी आवश्यकता हो वे अवश्य अगले वर्ष दर्शन को अवश्य पहुंचे…मैं पूरे प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से आयोजन समिति को हमारे संस्थापक आदरणीय मोहन मंडावी जी सांसद, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल वर्मा आदि सभी लोगों की ओर से हार्दिक बधाई देता हू…

Leave a Comment

और पढ़ें