बड़ेराजपुर में उपखंड स्तरीय गायता जोहारनी कार्यक्रम मनाया गया*

इमरान पारेख कि खबर…..

*बड़ेराजपुर में उपखंड स्तरीय गायता जोहारनी कार्यक्रम मनाया गया*


जिला कोंडागांव विकासखण्ड बड़ेराजपुर में गोंडवाना समन्वय समिति द्वारा उपखण्ड स्तरीय गायता जोहारनी सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बता दें कि अंचल में नयाखानी त्यौहार के बाद प्रत्येक ग्राम व उपखंड में गायता जोहारनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में उपखंड स्तरीय गायता जोहारनी बड़ेराजपुर के गोंडवाना भवन में रखा गया।कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले बूढ़ादेव की सेवा अर्जी कर सभी समाज प्रमुखों को पगड़ी बांधकर एवं हल्दी चावल से टिका लगाकर स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखण्ड स्तर के समाज प्रमुख गायता, पटेल, मांझी, पुजारी थे जहाँ पर समाज प्रमुखों ने समाज के पेन पुरखा, शिक्षा,रीति रिवाजों, पारंपरिक संस्कृति इत्यादि के संबंध में अपनी अपनी बात रखी एवं सभी को पुनांग तिंदाना पंडुम एवं गायता जोहारनी की बधाई दी।वहीं कार्यक्रम में पुनांग पंडुम के बाद यह गायता जोहारनी में उपखंड के सभी सगाजनों को नए अन्न(चिवड़ा) वितरण किया गया।इस गायता जोहारनी में उपखंड भर से आये सभी सगाजनों ने अपनी पारंपरिक तरीके से सज धज कर कार्यक्रम में नजर आए,जहां पर लयां-लयोर व छोटे छोटे बच्चों ने भी वेशभूषा में नजर आए।

*रेला पाटा रहा आकर्षण का केंद्र*-
इस गायता जोहारनी कार्यक्रम में बीच बीच में गोटूल लया लयोर द्वारा रेला-पाटा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।इस दौरान हुल्की नृत्य,रेला नृत्य,घुट्टा मांदरी नृत्य व कार्यक्रम के अंत में सभी सगाजनों द्वारा सामूहिक रूप से नृत्य किया गया।

*इनका रहा विशेष योगदान*-
यह गायता जोहारनी कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोंडवाना समाज समन्वय समिति के युवा प्रभाग,सियान बॉडी सहित सभी ग्राम के गोटूल लया लयोर लोग का विशेष योगदान रहा।

*ये रहे मौजूद*-
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपखंड स्तर 11 पंचायत(22 पारा)के गायता, पुजारी, पटेल,जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य,सरपंच,पंच, जनप्रतिनिधि,कर्मचारी एवं लया-लयोर,बच्चों सहित बड़ी संख्या में सगाजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें