
*मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे केशकाल विधायक संतराम नेताम।*
*विधायक ने ढांढस बंधाया और संवेदना प्रकट की।*
केशकाल ब्लॉक मे रक्षाबंधन त्यौहार के दिन सिंघनपुर के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों टाटीरस निवासी संगीत टेकाम का घटना स्थल पर एवं आदनबेड़ा निवासी मनोज टेकाम का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। विधायक जी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान विधायक संतराम नेताम अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टाटीरस एवं आदनबेड़ा पहुंचकर उक्त मृतको के शांति भोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और शोकाकुल परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को इस दुखद क्षण को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की एवं हर संभव आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।

