जिला कोंडागांव में खनिज संस्थान न्यास निधि का दुरुपयोग : सगीर खान

केशकाल नगर पंचायत के वरिष्ठ पार्षद सगीर खान ने कोंडागांव जिले के खनिज संस्थान न्यास निधि की राशि में भारी अनियमितता के लगाए हैं आरोप, वित्तीय वर्ष 2020 21 वह 2021-22 में राशि की बंदरबांट हुई जिस की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए शासन के मनसा अनुरूप उक्त मत की राशि मूलभूत सुविधाओं के लिए खर्च किए जाने का था लेकिन पूर्व कलेक्टर को निम्न दरहा बनाना ज्यादा जरूरी लगा और 25,000 का वाटर कूलर 75000 में लेना ज्यादा उचित लगा ,उनको आजादी के 75 साल बाद भी पुल ना होने की वजह से कोठोड़ी व अन्य ग्राम जो बरसात के दिनों में मुख्यधारा से कट जाते हैं इस बात का ख्याल नहीं रखा ।जबकि मेरे द्वारा ऐसे कई गांव की जानकारी पूर्व कलेक्टर को दी गई थी ।आर. आर. पी. 2 एल. डब्लू. मद से उनकी नजर में संवेदनशील क्षेत्र बोंगपाल, झाकरी, कोराई, सालेभाट, जैसे ग्राम नहीं थे जबकि प्रधानचेर्रा, अड़ेंगा वा आमगांव जैसे ग्राम जो शहर से लगे हुए हैं वह थे, दोनों ही योजनाओं में नियमों की अनदेखी की गई जिस पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उक्त बातें केशकाल नगर पंचायत के वरिष्ठ पार्षद सगीर खान ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।

Leave a Comment

और पढ़ें