
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज 22 अगस्त से 91 संगठन के घटक दल केशकाल ब्लॉक मुख्यालय के रावण भाटा मैदान पर अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे। इस अनिश्चितकालीन आंदोलन से छत्तीसगढ़ के शासकीय कार्यालय एवं स्कूलों में व्यापक असर दिखने के संकेत मिल रहे हैं। फेडरेशन के
इस आह्वान पर 91 घटक संगठन के लगभग चार लाख से ज्यादा कर्मचारी अधिकारी आंदोलन पर बैठे हैं अब देखना यह होगा की सरकार फेडरेशन की इस 2 सूत्रीय मांगों पर क्या विचार करती है और यह आंदोलन कितने दिनों तक चलता है फेडरेशन के पदाधिकारी ने बताया कि इस बार के आंदोलन में प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया है जिसके तहत यह आंदोलन प्रत्येक जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में सुबह 11:00 बजे शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलेगा एवं किसी भी राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं किया जाएगा अगर पार्टी के पदाधिकारी स्वयं से धरना स्थल पर पहुंचते हैं तो वह अपने विचार रजिस्टर पर दर्ज कर सकते हैं एवं सिर्फ 2 सूत्री मांगों पर ही अपनी राय दे सकते हैं साथ ही मंच से उद्बोधन के दौरान किसी भी व्यक्तिगत नामों को लेकर बात नहीं करने की सलाह दी गई है।

