
*रावबेडामारी के शिक्षक की ग्रामीणों ने की शिकायत*

गांव के शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य व बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आज ग्राम रावबेडामारी के ग्रामवासियों ने शिकायत लेकर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय केशकाल उच्च प्राथमिक शाला ग्राम रावबेडामारी में शिक्षक के पद पर पदस्थ गजेन्द्र सुरोजिया का कृत्य एंव आदतों से ग्रामवासी असंतुष्ट हैं इनका मानसिकता बच्चों के पढाई व भविष्य को लेकर नही है यदि बच्चों के भविष्य को सोचते तो इस प्रकार की कृत्य नहीं करते। यह शिक्षक स्कूल में 11/12बजे उपस्थित होते हैं। स्कूल में उपस्थिति होकर भी पढ़ना छोड़कर मोबाईल में व्यस्त रहते हैं या कुर्सी में बैठकर सोते रहते हैं इन सारे कृत्यों को देखते हुए ऐसे शिक्षक को हम ग्रामवासी रखना नहीं चाहते जिससे हमारे बच्चों के पढाई के साथ साथ भविष्य खराब होगे।इस स्कूल में और भी शिक्षक पदस्थ हैं जो समय पर आते हैं और इमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाते हैं । हमें राजेश आचला ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामवासियों ने शिक्षक सुरोजिया को अपनी गलती और आदतों को सुधारने का मौका भी दिये फिर भी शायद उन्होंने हमारी बातो को गम्भीरता से नही लिये इस वजह हमें आगे उच्च अधिकारी को शिकायत करना पड रहा है।शिक्षा के आभाव के कारण अपने हक अधिकार व शासन की योजनाओं से वंचित रह जाते है साथ ही शिक्षा सही रूप से नही मिलने के वजह से अपनी खुद की व्यवसाय खोल नहीं पाते। रोजगार की तलाश में दुसरे राज्यों में जाते है।समस्त ग्रामवासियों का एक ही मांग है उच्च प्राथमिक शाला रावबेडामारी में शिक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अच्छे से शिक्षक बच्चों के हित में कार्य करने वाले शिक्षक की मांग किया जा रहा है ताकि हमारे क्षेत्र के बच्चे भी पढ लिखकर अच्छे पदो मे जाये और अपने शिक्षक मां बाप और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके इस मौके पर मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता राजेश आचला, रामकुमार गावड़े सितेश कुजांम , सुरेश नाग , साथ ही ग्रामवासी सियाराम नाग, रामराय परचापी, इतवारू, कारू, राकेश सोहन सलाम, बीरेंद्र परचापी, बिरजू आचला मानकू परचापी उपस्थिति रहे

