शिक्षक दिवस पर हाईस्कूल कोहकामेटा मे रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न*

*शिक्षक दिवस पर हाईस्कूल कोहकामेटा मे रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न*
केशकाल। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जंयती पर हाईस्कूल कोहकामेटा मे बच्चो ने भाषण, कविता और नृत्य नाटिका की प्रस्तुतिकरण सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर सर्व प्रथम राधाकृष्णन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभा मे कु एस उइके ने बच्चो को प्रावीण्य सूची मे आकर अपने विद्यालय का नाम रोशन करने की अपील की। लोकेश गायकवाड़ ने कहा की अरूणि की गुरू भक्ति, एकलव्य की गुरू की मूर्ति के समक्ष साधना व अर्जुन के द्वारा केवल चिड़िया की आख को बेधने से ही आप अपने लक्ष्य पर सफल हो सकते है। प्राचार्य एस आर सिन्हा ने बच्चो को प्रति दिन विद्यालय के साथ घर पर अध्यापन करने की सलाह दी और ईमानदारी से पढाई कर अपने साथ माता पिता का भी नाम रोशन करने की सलाह दी। श्रीमती किरन जैन ने अपनी मधुर आवाज मे प्रेरणादायक गीत के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना योगदान दिया।इसी क्रम मे श्रीमती बिंदिया अग्निहोत्री मेम ने बहुत बढिया उदबोधन दिया और बच्चो को अपने लक्ष्य की ओर बढने की सलाह दी। अगले क्रम मे कु उपासना गोस्वामी ने कहा कि -हम भी बचपन मे जब पढाई करते थे तो हमे भी सारे विषय कठिन ही लगते थे लेकिन जब पूरे लगन से हमने पढाई की तो गणित विषय भी हिन्दी जैसे लगने लगा अतः आप भी मेहनत कीजीए तो हर विषय आपको सरल लगेंगे। खूशबू साहू ने भी बच्चो को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन मोनिका नाग ने किया। कार्यक्रम के सभी शिक्षक स्टाफ व मंजू वटटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे सभी शिक्षक को परम्परानुसार स्मृति चिन्ह बच्चो ने भेंट किए ।

Leave a Comment

और पढ़ें