
लांस नायक उमेश कुमार वट्टी,नायक अर्जुन नेताम,ALD परमेश्वर मंडावी,नायक मनी राम जैन का विधायक नीलकंठ ने किया स्वागत।
केशकाल/महफूज़ अली/3जून2026–17 साल मां भारती की सेवा के बाद लौट रहे भारत के रक्षक सैनिकों वीर सपूतों का केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल के बस स्टैंड पर साल एवं श्रीफल देकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर केशकाल शहर के नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, शहर के गढ़मान्य नागरिक आसपास ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग एवं बड़ी संख्या में राजनेता उपस्थित रहे। भूतपूर्व सैनिकों के स्वागत के लिए केशकाल के बस स्टैंड में उमड़ा जन सैलाब बड़ी संख्या में शहरवासी एवं ग्रामीण अपने पूर्व सैनिकों को देखने के लिए निगाहे लगाए नजर आए सैनिकों के इंतजार में ग्रामीण 1 घंटे बारिश में इंतजार करते दिखे। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने सैनिकों के स्वागत भाषण में कहा कि यह मेरे लिए गौरव का क्षण है मुझे इतने साल की प्रशासनिक सेवा एवं राजनीति में सेवा करने के दौरान प्रथम बार यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि मैं अपने जो 17 साल की सेवा देने के बाद मां भारती की सेवा देने के बाद सुरक्षित अपने घर वापस लौट रहे हैं और मुझे उनका स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है यह मेरे लिए बहुत ही गौरव का क्षण है।

सैनिकों के स्वागत सम्मान समारोह में भूतपूर्व सैनिक संगठन के वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिकों ने भी अपनी उपस्थिति दी 17 साल मां भारती की सेवा करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे सैनिकों का केशकाल के पंचवटी के पास से डीजे के साथ स्वागत किया गया एवं केशकाल के बस स्टैंड में मादरी नाच की धुन के साथ विधायक ने अपने वीर सैनिकों का स्वागत किया।

17 साल सेवा में नौकरी करने के बाद वापस लौट पर केशकाल का पूरा माहौल देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।


