
केशकाल/महफूज़ अली/24सितंबर2026–केशकाल में निशुल्क नीट पी ई टी एवं जे ई ई कोचिंग सेंटर का शुभारंभ केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के साथ किया अब केशकाल क्षेत्र के बच्चों को कोचिंग के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा बल्कि वही कोचिंग केशकाल में निशुल्क विद्यार्थी प्राप्त कर पाएंगे। अभी निःशुल्क कोचिंग सेंटर में 150 बच्चों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है एवं क्लासेस अब शुरू हो रही है आगे भी जो बच्चे इन फ्री कोचिंग क्लासेस में भाग लेना चाहते हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं ।विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि हमारे समय में ऐसी व्यवस्था नहीं थी, कठिन चुनौतियों के बाद भी हमने आगे की उच्च स्तरीय पढ़ाई जारी रखी ।८लेकिन आपके पास एक सुनहरा अवसर आपको मिला है कि आप फ्री में निशुल्क कोचिंग के माध्यम से नीट जे ई ई एवं पी ई टी का एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं मन लगाकर दिल से पढ़ाई करें एवं खूब तरक्कीकरें।


