
केशकाल/दुर्गेश कौशिक/9जून2026–कोंडागांव जिले के वनमंडल केशकाल अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की संवेदनशीलता के तहत 2023 में जमा किए गए तेंदू पत्ता का बोनस वितरण किया गया। वन मंडल अंतर्गत कुल 2800 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4030000रुपए का बोनस एवं केशकाल् तेंदूपत्ता फड़ अंतर्गत 31 संग्राहकों को 15064 का बोनस प्रदान किया गया। 8जून2026 को तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खाते में बोनस सीधा ट्रांसफर किया किया गया।तेंदूपत्ता संग्राहकों में बोनस प्राप्त होने पर हर्ष का माहौल है एवं लोगों ने छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया है।


