विधायक नीलकंठ टेकाम ने 11 किलोमीटर से अधिक जंगल की पैदल ट्रैकिंग कर प्रकृति से जुड़ने दिया संदेश।बायपास निर्माण की तैयारी का लिया जायजा।पदयात्रा मे उमड़ा जन सैलाब।

300से अधिक लोगों ने विधायक के साथ की केशकाल बाईपास में पदयात्रा।लोगों ने विधायक संग लिया प्रकृति का आनंद।बन रहे बाई पास को करीब से देखकर लोगों ने विधायक को कहा धन्यवाद।

विधायक नीलकंठ ने कहा डेढ़ साल में बाईपास रोड बनकर हो जाएगी तैयार।केशकाल में लगने वाले जाम से लोगों को मिलेगी राहत।

विधायक ने इस शानदार प्रोजेक्ट की स्वीकृति के लिए सीएम विष्णुदेव साय,केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

केशकाल/महफूज़ अली/27 जून2026–केशकाल विधानसभा विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने गढ़शिल्यारा से घाटी बायपास तक 11 किलोमीटर से अधिक की पैदल ट्रैकिंग की। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में प्रारंभ होने वाले घाटी बायपास निर्माण कार्य के प्रस्तावित मार्ग का स्थल निरीक्षण एवं ट्रैकिंग करना था। साथ ही जल, जंगल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया।
यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे गढ़शिल्यारा में सभी प्रतिभागियों के सामूहिक नाश्ते के साथ हुआ। इसके बाद विधायक श्री नीलकंठ टेकाम के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने पैदल ट्रैकिंग प्रारंभ की। ट्रैकिंग पूर्ण होने के पश्चात इमली मोड़ में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक भोजन किया, जहां यात्रा के अनुभव साझा किए गए।
यात्रा में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा बस्तर फाइटर भर्ती की तैयारी कर रहे 70 युवक एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिषद द्वारा इन युवाओं को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं कोचिंग प्रदान की जा रही है। युवाओं का अनुशासन, उत्साह और देशसेवा का जज्बा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा।
विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा कि प्रस्तावित बायपास निर्माण क्षेत्र के विकास, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने युवाओं के अनुशासन और सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के लिए निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विधायक संग नगर पंचाय केशकाल अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी,राजकिशोर राठी,नवदीप सोनी,तहसीलदार केशकाल, सीएमओ नगर पंचायत केशकाल,बीईओ केशकाल,प्रिसिपल विश्वकर्मा सर,नाविक सर,कमला नेताम,मनीषा सलाम,सोनी मैडम,पार्षद गढ़ एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव के संरक्षक, बस्तर संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, बस्तर फाइटर भर्ती हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 70 युवक-युवतियां, भाजपा के जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवान, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें