
कोंडागांव/केशकाल/महफूज़ अली/1जून2026–छत्तीसगढ़ प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल के दामों मे वृद्धि का असर अब यात्री बसों में किराए के रूप में देखने को मिल रहा है। बस मालिकों की मांग पर छत्तीसगढ़ सरकार ने यात्री बसों के किराए में लगभग 20% की बढ़ोतरी कर दी है। अब छत्तीसगढ़ में यात्री बसों में यात्रा करने वाले राहगीरों को लगभग ₹2 प्रति किलोमीटर की दर से किराया का भुगतान करना पड़ेगा। केशकाल से रायपुर का किराया जो पहले 270 रुपए था, अब बढ़कर लगभग 340 रुपए हो गया है।केशकाल से कांकेर के लिए अब 50रुपये की जगह 60रुपये यात्रियों को देने होंगे ।वहीं जगदलपुर से रायपुर के लिए लगने वाले किराए में भी 20% की बढ़ोतरी कर दी गई है 610 रुपए अब जगदलपुर से रायपुर जाने वाली यात्रियों को किराए के रूप में देने पड़ेंगे। डीजल एवं पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी से इतना किराया बढ़ने की उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी लेकिन सरकार ने 20% किराया बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। पेट्रोल की कीमत में लगभग 7 से 8% एवं डीजल की कीमत में भी 7 से 8% की वृद्धि की गई है लेकिन यात्री बसों के किराए में सीधे-सीधे 20% की बढ़ोतरी कर दी गई है।

