केशकाल/महफूज़ अली/29मै2026– सीमित संसाधनों एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद संघर्ष के बीच दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत के बदौलतअपने लक्ष्य अर्जित करके अपने परिवार गांव सहित कोंडागांव कांकेर जिला तथा पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली केशकाल तहसील के ग्राम आंवरी की प्रतिभाशाली बेटी को अब अपने घर से बाहर जाने आने के लिए कच्ची किचड़युक्त रास्ते पर से चलना नहीं पड़ेगा क्योंकि अब बहुत जल्दी ही उसके घर तक पक्का कांक्रीट सड़क बन जायेगा जिसका फायदा घर परिवार गांव वालों को भी मिलेगा।
ज्ञात हो कि केशकाल ब्लाक के ग्राम आंवरी कछारपारा की बिटिया कृतिका टेकाम ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)की 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक प्राप्त करके देश भर के 801 एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव अर्जित किया ।
कृतिका टेकाम के इस उपलब्धि पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम 3मई को उसके घर पहुंचकर बधाई देते उज्जवल भविष्य का आत्मिय आशीर्वाद प्रदान किया।
विधायक के समक्ष कृतिका टेकाम ने अपने घर आने जाने के कच्चे रास्ते को पक्का बनवा देने की मांग रखा था जिस पर विधायक ने पक्का सड़क बनवा देने का भरोसा कृतिका को दिया था ।
विधायक ने कृतिका को दिये वचन को पूरा करने सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए अग्रिम कार्रवाई आरंभ कर दिया । महज 24दिन के भीतर नियमानुसार समस्त औपचारिकता पूर्ण करके 27 मई जनपद पंचायत केशकाल के द्वारा पक्का कांक्रीट सड़क बनाने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने का आदेश जारी कर दिया गया ।
वर्षा ऋतु आरंभ होने के पूर्व प्राथमिकता के आधार पर कांक्रीट सड़क बनवाकर कृतिका टेकाम की मांग पूरा करने की तैयारी भी प्रारंभ कर दिया गया है ।
सड़क निर्माण स्वीकृत हो जाने और जल्दी ही सड़क बनने की जानकारी मिलने पर कृतिका ने और उसके गांव वालों ने खुशी जाहिर करते विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
आदिवासी अंचल के छात्र छात्राओं के लिए नई उम्मीद और प्रेरणा श्रोत बनने वाली बिटिया कृतिका टेकाम ने अपने गांव का मान सम्मान बढ़ाते गांव वालों को पक्की सड़क का भी सौगात प्रदान करा दिया है जिस पर गांव वाले गर्व की अनुभूति करते बिटिया कृतिका को बधाई देते अपना आशीष प्रदान कर रहे हैं ।



