जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा।विधानसभा क्षेत्र की तीन जनपद में से एक में कांग्रेस काबिज।

केशकाल/महफूज़ अली–जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में आज जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुकमन नेताम ने अध्यक्ष पद में जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस समर्थित ही रामायण नेताम ने उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन जीत लिया है। कुछ दिनों पूर्व जनपद पंचायत बड़े राजपुर के निर्वाचन को आगे बढ़ाने से आक्रोशित होकर कांग्रेस ने संतराम नेताम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन दिया था 13 मार्च जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तारीख तय की गई थी और आज अंततः कांग्रेस ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जीत दर्ज कर दी है। वहीं अब विधानसभा क्षेत्र केशकाल की तीन में से फ़रसगांव जनपद में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, केशकाल जनपद पंचायत में चुनाव टाई होने के परिणाम स्वरूप टॉस के जरिए भाजपा का अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष ने जीत दर्ज की है। विधानसभा की तीसरी जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में दोनों ही सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। वहीं जिला पंचायत की स्थिति देखें तो विधानसभा क्षेत्र केशकाल की 6 में से 6 सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन में निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह नेताम ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष का निर्वाचन जीता वही भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में जिला पंचायत अध्यक्ष कोंडागांव निर्वाचित हुई।

Leave a Comment

और पढ़ें