केशकाल में होली पर्व की धूम, शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने खेली होली।पुलिस तैनात रही हर चौक चौराहों पर।

केशकाल/महफूज़ अली–कोंडागांव जिले के केशकाल मे होली के पर्व पर शानदार जश्न का माहौल लोगों में देखने को मिला।केशकाल विधायक ने अपने निवास पर होली मिलन समारोह रखा था जहां उन्होंने लोगों को होली की बधाई दी। होली का त्यौहार एवं रमजान महीने का दूसरा जुमा होने के चलते पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए केशकाल नगर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर रखा था, केशकाल के लोगों ने आपसी सामंजस्य के साथ होली का त्यौहार एवं मुस्लिम समाज ने रमजान महीने में जुम्मा की नमाज अदा की केशकाल में होली का जश्न शानदार तरीके से मनाया गया लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से होली खेल एक दूसरे को बधाइयां दी पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से होली का महापर्व एवं रमजान के महीने में पढ़ने वाले जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से पूरी होने पर राहत की सांस ली, केशकाल के थाना निरीक्षक श्री ज्ञानेंद्र चौहान ने लगातार केशकाल नगर में भ्रमण करते हुए पूरे दिन होली के माहौल पर नजर जमाएं रखी कोंडागांव जिले में केशकाल को संवेदनशील क्षेत्र माना जाता रहा है और केशकाल के निवासियों ने यह साबित कर दिया कि यहां भाईचारे के साथ मिलकर आपस में लोग रहते हैं एवं साथ मिलकर उन्होंने होली का पर्व भी मनाया एवं जुम्मा की नमाज भी अदा की।

Leave a Comment

और पढ़ें