इको पर्यटन केंद्र टाटा मारी में योग दिवस का आयोजन। डीएफओ दिव्या गौतम एसडीएम आकांक्षा नायक सहित बीजेपी ज़िला अध्यक्ष सेवक राम नेताम ने किया योग।

वन मंडलाअधिकारी केशकाल दिव्या गौतम एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक उपवन मंडल अधिकारी श्रीमती सुषमा नेताम एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम राजकिशोर राठी सहित भारतीय जनता पार्टी के  नेताओं ने किया योग ।

योग शिक्षक सुनील जैन के द्वारा योग करने से शरीर में होने वाले फायदे के बारे में बताया गया।

केशकाल/महफूज़ अली/21जून2026–21 जून योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध इको टूरिज्म पर्यटन केंद्र टाटा मारी में वन विभाग केशकाल के तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें केशकाल वन विभाग से वन मंडलाअधिकारी दिव्या गौतम केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक उपवन मंडल अधिकारी केशकाल श्रीमती सुषमा नेताम सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राज किशोर राठी सहित केशकाल नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता गढ़ शामिल हुए वन विभाग केशकाल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी इस योग दिवस पर योग शिविर में शामिल हुए केशकाल निवासी योग शिक्षक सुनील जैन ने योग से होने वाले शरीर में फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उन्होंने कहा कि यह योग सिर्फ योग दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए इसे निरंतरता के साथ करना चाहिए जिससे कि शरीर रोग मुक्त एवं स्वस्थ रहेगा योग दिवस के अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम का भी टाटा मारी में योग करने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ था। परंतु राज्य शासन के निर्देशानुसार केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम बीजापुर में जिला स्तरीय योग शिविर में शामिल होकर उन्होंने प्रदेश को संदेश दिया.केशकाल के टाटा मारी में योग शिविर पर खास तौर पर वन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राज किशोर राठी जावेद मेमन नगर पंचायत केशकाल अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी पार्षद भूपेश चंद्राकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा पीला बाई जैन कमला नेताम मनीषा सलाम गीता ध्रुव ,चमन ध्रुव एवं अन्य पार्षद एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने शिविर में भाग लेकर योग किया।

Leave a Comment

और पढ़ें