कोहकामेटा संकुल की स्कूलों में बच्चों ने किया योग।बच्चों ने प्रतिदिन योग करने की ली प्रतिज्ञा।


केशकाल/महफूज़ अली/21जून2026–अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोहकमेटा पंचायत परिसर में स्कूली बच्चों ने शिक्षकों एवं ग्रामवासियों के साथ योग अभ्यास किया।
प्रशिक्षक के रूप में राजेश मतलाम और रूपधर तामो ने योग के विभिन्न आसन कराया तथा योग के फायदे बताए।
वही गौरगांव में भी सावन सोनवानी ने योग प्रशिक्षक के रूप में योगासन कराया।
योग करने के बाद बच्चों ने कहा कि हम रोज़ योग करेंगे और प्रतिदिन दैनिक क्रिया में अवश्य शामिल करेंगे।योग करके बहुत अच्छा लगा।

Leave a Comment

और पढ़ें