



महफूज़ अली/केशकाल–विश्रामपुरी ब्लॉक के बड़ेराजपुर क्षेत्र में 21मई की रात 12:00 बजे से शुरू हुए एक घंटे चले तूफान ने किसानों एवं ग्रामीण जनों को काफी नुकसान पहुंचाया है, दे रात आए आंधी तूफान से ग्रामीणों के घरों से सीमेंट शीट उड़ गई वहीं पूरे क्षेत्र में सैकड़ो पेड़ जमीदोज हो गए लगभग बड़ेराजपुर के आसपास से गुजरने वाली हर सड़कों पर पेड़ बिजली के तारों के ऊपर गिर गए जिससे बिजली गुल हो गई एवं कई बिजली की खंबों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं गर्मी की फसल इस आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि से पूरी तरह बर्बाद हो गई है मक्के की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के किसानों ने मक्के के फसल की तुड़ाई के इंतजार में या फिर तोड़ चुके किसानों को भी इस अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है वहीं कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है ।बड़ेराजपुर सरपंच रामसाय मरकाम ने कहा कि हमने पटवारी को फोन लगाया है और क्षेत्र में बुलाया है जिन-जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है एवं जिन-जिन ग्रामीणों के घरों को नुकसान पहुंचा है उनके लिए मुआवजा फॉर्म भरने की कार्यवाही की जाएगी फिलहाल क्षेत्र की जनता अस्त व्यस्त हो चुकी है एवं अपने घरों की उड़ी हुई छतों को वापस ठीक करने में जुट गई है वहीं बिजली विभाग भी बिजली की लाइनों को दुरुस्त करने एक्टिव हो गया है। लेकिन जितनी तादाद में बिजली की तारों के ऊपर बड़े-बड़े वृक्ष गिर गए हैं उसे देखकर नहीं लगता कि जल्दी बिजली सुचारू रूप से चालू हो पाएगी लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि 21मई की रात आए अंधड़ एवं आंधी तूफान से घरों एवं फसलों को जो नुकसान पहुंचा है उसका मुआवजा दिया जाए।



