
केशकाल /महफूज़ अली–केशकाल नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी रजा राइस मिल गोरगांव, राजा स्टील प्लांट एवं फैशन हाउस केशकाल के ओनर हाजी इकबाल भाई की पत्नी हजियानी हमीदा बाई का आज केशकाल से कोंडागांव की ओर जाते हुए मासुकोकेडा के पास सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है। पारिवारिक कार्य से हाजी इकबाल भाई का परिवार उनकी पत्नी बहू एवं बेटे के बच्चे कोंडागांव की तरफ जा रहे थे रास्ते पर केशकाल से 15 किलोमीटर आगे मासुकोकोडा के पास मोटरसाइकिल को बचाते हुए ड्राइवर ने खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी जिसमें कार में सवार सभी सदस्यों को चोट आई है ।हाजी इकबाल भाई की पत्नी हजियानी हमीदा बाई की के सिर पर चोट लगी थी जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया था कुछ घंटे बाद दुखद समाचार प्राप्त हुआ कि हजियानी हमीदा बाई का आकस्मिक निधन हो गया है उनके निधन की खबर सुनकर पूरे केशकाल में शोक का माहौल बन गया ।हाजी इकबाल भाई केशकाल के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं एवं व्यापार जगत में उन्होंने काफी नाम कमाया है परिवार के अन्य सदस्य जो कार में मौजूद थे उन्हें भी गंभीर चोट आई हैं केशकाल नगर के लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। हजियाणी हमीदा बाई की जनाजे की नमाज जमा मस्जिद केशकाल में दोपहर 1:00 बजे होगी उसके बाद जाम मस्जिद से कब्रिस्तान के लिए निकलेगी ।

