विधायक नीलकंठ टेकाम लोकसभा चुनाव के लिए लगातार कर रहे मीटिंग ।

केशकाल/महफूज अली–केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही अपना चुनावी दौरा मीटिंग तेज कर दी है, प्रतिदिन सेक्टर शक्ति केंद्र बूथ तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं के अंदर जोड़ भर जीत के मंत्र दिए जा रहे हैं । आज लोकसभा चुनाव के विधानसभा केशकाल संयोजक प्रवीण सिंह बादेशा जिला महामंत्री तरुण साना एवं आकाश मेहता एवं समस्त विधानसभा क्षेत्र से आए  कार्यकर्ताओं के साथ विधायक नीलकंठ टेकाम ने गहन मंथन किया एवं जीत के मंत्र दिए आगामी दिनों में चुनाव के मद्देनजर होने वाली मीटिंग्स को लेकर रणनीति भी बनाई गई उन्होंने इस चुनाव को जोश एवं उत्साह के साथ लड़ने की बात भी कहीं भारतीय जनता पार्टी की पहचान हर व्यक्ति की मदद करना है इस पहचान को गांव घर-घर तक पहुंचाने की बात भी उन्होंने कही।

Leave a Comment

और पढ़ें