प्रदेश में मौसम के बदलने से बिजली विभाग ने ली राहत की सांस…लेकिन किसानों का गुस्सा नही हो रहा शांत ।

महफूज़ अली/कोंडागांव–छत्तीसगढ़ प्रदेश में गर्मी के शुरू होते ही बिजली की समस्या से किसान जूझ रहे हैं, जगह-जगह किसानों के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल किया जा रहा है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव आया है अनेक जगहों पर बारिश तो कहीं पर ओले भी गिरे हैं मौसम के बदलने से बिजली की खपत कम हो गई है जिसके कारण वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है ।वोल्टेज के ठीक होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है जो रबी की फसलें बर्बाद होने की कगार पर थी, मौसम के बदलने से कुछ राहत मिली है ,लेकिन यह राहत कब तक? बिजली विभाग पिछले कुछ दिनों से काफी मशक्कत कर रहा था वोल्टेज की समस्या को लेकर, लेकिन बिजली की खपत कम होने से बिजली विभाग ने राहत की सांस ली है लेकिन जैसा ही यह मौसम बदलेगा फिर से गर्मी बढ़ेगी तब क्या होगा, क्या किसानों को राहत देने में बिजली विभाग कामयाब होगा, वर्तमान में देश लोकसभा चुनाव की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रहा है वहीं ग्रामीण किसानों ने अपने आंदोलन धरना प्रदर्शन से राजनीतिक पार्टियों की नींदें उड़ा रखी है कई ग्रामों में लोगों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की बात भी कही है आने वाले दिनों में किसानों का गुस्सा कितना शांत होता है और बिजली विभाग किसानों को बिजली की समस्या से कितना राहत दे पाती है यह देखने वाली बात होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें