
जुनैद पारेख/केशकाल–कांकेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर जी का आगमन आज केशकाल विधानसभा मुख्यालय में हुआ ब्लाक कांग्रेस कमेंटी केशकाल द्वारा बैठक आहूत की गई जिसमे काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया।विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार कांग्रेस पार्टी में बड़े पैमाने ने एकता देखने को मिली कार्यक्रम में अमीन मेमन प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक,रवि घोष प्रदेश महामंत्री ,महेंद्र नेताम जनपद अध्यक्ष,देवचंद मातलाम जिला पंचायत अध्यक्ष,सगीर कुरेशी प्रदेश सचिव,राजेश नेताम ब्लॉक अध्यक्ष,पीतांबर नाग युवा जिला अध्यक्ष व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे ।




