
जुनेद पारेख/केशकाल–पीडब्ल्यूडी अनुविभाग केशकाल अंतर्गत चिपरेल से सालेभांट नवीन रोड निर्माण कार्य लागत 254.65 लाख की लागत से करवाया जा रहा है जगदलपुर के ठेकेदार लक्ष्मी अभिषेक इंजीनियर लिमिटेड जगदलपुर के द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है कुछ समय पूर्व पत्रकारों की टीम उक्त निर्माण कार्य के निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची थी जहां पर रेत की जगह मुरूम जैसी रेत लोकल नालों से निकालकर उपयोग की जा रही थी एवं आई एस आई सीमेंट की जगह डायमंड सीमेंट से पुलिया निर्माण करवाया जा रहा था जिसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी एसडीओ आरके राठौर से की गई थी पुलिया निर्माण में40 से 50 एमएम की गिट्टी का उपयोग किया जा रहा था आज तक ठेकेदार के ऊपर किसी भी प्रकार की जांच कर कार्रवाई नहीं की गई है अपितु ठेकेदार को राशि का भुगतान भी कर दिया गया है अब उस निर्माण कार्य की जांच की मांग उठने लगी है जुनैद पारेख ने कार्यपालन अभियंता कोंडागांव को आवेदन लिखकर उक्त निर्माण कार्य की जांच एवं दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की मांग की है।


