
महफूज़ अली/कोंडागांव,केशकाल– छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के द्धारा ब्लाक मुख्यालय केशकाल में शिवमन्दिर प्रांगण बाजार पारा सुरड़ोगर में आयोजित किया गया जहा प्रारंभ मे पूजन अर्चन कर मंगलाचरण हेतु शिव भोले बाल बालिका मण्डली को आमंत्रित किया गया । इसी बीच देश के प्रधान मंत्री के कर कमलो से भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण मानस मंच से किया गया जिसे उपस्थित जन प्रतिनिधि व जन समूह ने देखा, और जैसे ही राम लला के दर्शन हुए पूरा सदन जय श्री राम के नारे से गूज उठा। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलने वाले मानस गान मे सम्मिलित होने वाली मानस मंडली निम्नानुसार रहे– रामभक्त मानस मंडली आवरी ,सरस्वती बालिका मानस मंडली पीपरा, श्रीराम मानस प्रचार समिति डिहीपारा केशकाल, शीतला मानस मंडली धनोरा, मां शारदा मानस मंडली बोरगांव की शानदार प्रस्तुति करण हुई। समापन की बेला मे केशकाल विधानसभा के विधायक नीलकंठ टेकाम का पहली बार मानस मंच पर आगमन अवसर पर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज अयोध्या ही बल्कि सम्पूर्ण विश्व राम मय बन चुका है, आज हमे गर्व है कि हम अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन कर सकेंगे उन्होने इस महान ऐतिहासिक दिव्य कार्य को पूर्ण करने के लिए माननीय प्रधान मंत्री जी का ह्रदय से समस्त जनता की ओर से आभार व्यक्त किया उन्होने इस आयोजन से जुडे समस्त पदाधिकारी गणो का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर, उपाध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, पूर्व अध्यक्ष आकाश मेहता,वरिष्ठ समाज सेवी कृष्ण दत्त उपाध्याय,मनसुख लाल भूरट ,बलराम गौर, राम सेवक वेदव्यास, पूर्व पार्षद भूपेश चंद्राकर, पार्षद अनिल उसेंडी, हेमन्त बाधे, पंकज नाग,समापन टोली शारदा मानस परिवार बोरगांव की बिदाई विधायक जी ने अपने कर कमलो से की। तथा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जन समुदाय , बच्चो से भी मुलाकात की। पाचो मंडलियो ने अपनी अपनी प्रस्तुति बडी शानदार दी ,जिसे उपस्थित राम भक्तो ने सराहा।सम्पूर्ण आयोजन अनुविभागीय अधिकारी अनिकेत साहू के मार्गदर्शन मे तहसीलदार आशुतोष शर्मा, रामेश्वर महापात्र मु कार्य पालन अधिकारी, सु श्री हंसा ठाकुर, सी एल मंडावी ख शि अ एव प्रकाश साहू बी आर सी के विशेष सहयोग से सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम स्थल पर भंडारा प्रह्लाद साहू , मुन्ना चौधरी व मोहल्ले की सभी माताओ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम स्थल पर आर के राठौर, गिरिजाशंकर साहू,गिरधर पाण्डेय, डाविन्द साहू, रूद्र साहू, प्रभु राम नेताम, जय लाल मरापी, कोडोपी, कुज बिहारी पटेला की गरिमामय उपस्थिति रही।मीडिया साथियो मे प्रकाश नाग, चिराग उपाध्याय, इमरान पारेख ने भी अपनी उपस्थिति दी। मानस मंच का संचालन गुप्तेश्वर बघेल जिलाध्यक्ष व लोकेश गायकवाड़ प्रदेश सलाहकार ने सफलतापूर्वक किया।

