छत्तीसगढ़ के समस्त हाई स्कूल,हायर सेकेंडरी स्कूल की स्कूल प्रबंध एवं विकास समिति(एसएमडीसी)को सरकार ने किया भंग।

केशकाल,कोंडागांव/महफूज़ अली न्यूज सीजी 24–छत्तीसगढ़ सरकार के नए आदेश के तहत छत्तीसगढ़ की समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित साल प्रबंधन एवं विकास समिति को सरकार ने तत्काल आदेश के तहत भंग कर दिया है ।व्यवस्थापन के लिए संबंधित स्कूल के प्राचार्य को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है ।

पूर्व की सरकार ने शाला प्रबंधन एवं विकास समिति में अपने चहते नेताओं को अध्यक्ष पद से लाभान्वित किया था छत्तीसगढ़ सरकार में अब नई सरकार बनने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग से नया आदेश पारित हुआ है कि हायर हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की समस्त शाला प्रबंधन एवं विकास समिति को भंग कर उसे स्कूल के वर्तमान प्रिंसिपल को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें