
कोंगरा–बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोंगेरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा। विकसित भारत संकल्प यात्रा में विकासखंड स्तर के सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, संकल्प यात्रा में भारत सरकार द्वारा चलाई रही चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्राम वासियों को दी गई उज्ज्वला योजना वन विभाग से संबंधित योजनाएं कृषि विभाग से संबंधित योजनाएं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाएं एवं अन्य विभागों की योजनाओं के बारे में हितग्राहियों को विस्तृत जानकारी दी गई ,विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम कोंगेरा के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया इस संकल्प यात्रा में ग्राम कोंगरा की सरपंच श्रीमती जगारों बाई मंडावी जनपद सदस्य केशव ठाकुर, पारस पांडे, रविंद्र पांडे , अंजाेरी नेताम ,मनीराम सोरी ,इंद्रा देवी मंडावी एवं जनप्रतिनिधि नेता शामिल रहे।



