केशकाल थाना प्रभारी आनंद सोनी के द्वारा आदिवासी युवक के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।क्या है मामला देखिए।

केशकाल–केशकाल में 24 दिसंबर की शाम घाट जाम होने पर ओवरटेक कर रही बस के पीछे पिकअप वाहन पर ड्राइविंग कर रहे विश्रामपुरी ब्लॉक के आदिवासी युवा पर पुलिस ने मारपीट कर गाली गलौज की थी । जो मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है सर्व आदिवासी समाज ने कोंडागांव पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा है और दोषियों पर 15 दिवस के भीतर कार्यवाही करने की मांग की है, कार्यवाही नहीं करने की स्थिति में केशकाल घाट में चक्का जाम करने की बात सर्व आदिवासी समाज कर रहे है, विश्रामपुरी सर्व आदिवासी ब्लॉक इकाई भी काफी नाराज दिखाई दे रहा है, सर्व आदिवासी समाज का कहना है कि 3 वर्ष पूर्व विश्रामपुरी थाने के टीआई ने एक आदिवासी युवक से ₹100000रुपए ले लिया था जिस पर आदिवासी समाज ने धरना प्रदर्शन किया था और तत्काल थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में वह बहाल होकर पुनः टीआई की पोस्ट पर कार्यरत हैं, इस बार आदिवासी युवा के साथ मारपीट की गई है आदिवासी समाज चुपचाप नहीं बैठेगा वह कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर रहा है, आज आजाक थाना कोंडागांव में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री भंगाराम सोडी, विश्रामपुरी ब्लॉक सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रंगीलाल मरकाम, विश्रामपुरी ब्लॉक के सचिव किशोर नेताम, उपाध्यक्ष चंदन राम नेताम ,उपखंड विश्रामपुरी के अध्यक्ष शंकर मरकाम एवं उपखंड कोरगांव के अध्यक्ष बुधराम मंडावी, संरक्षक कोरगांव शिवप्रसाद नेताम, दलसाय परस्ते परगना पटेल 14पाली धनी राम मरकाम सहित अनेक संख्या में आदिवासी समाज के लोग कोंडागांव पहुंच अपनी शिकायत दर्ज कराई और अति शीघ्र दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।


केशकाल पुलिस थाना काफी संवेदनशील थानों में गिना जाता है एवं बड़े थानों में इसकी गिनती होती है कुछ महापूर्व श्री आनंद सोनी एस आई को थाना प्रभारी बनाकर वर्तमान पुलिस अधीक्षक श्री वाई अक्षय कुमार ने भेजा है केशकाल घाट के कारण पुलिस विभाग काफी परेशान दिखाई देता है, इसी कड़ी में 24 दिसंबर की शाम केशकाल घाट जाम लगने पर केशकाल थाना प्रभारी श्री आनंद सोनी ने विश्रामपुरी के पाइटचुवा निवासी शिक्षक श्री भानु प्रताप मरकाम के साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी जो मामला अब उग्र होता जा रहा है, और सर्वआदिवासिप समाज ने केशकाल के थाना प्रभारी सी श्री आनंद सोनी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें